Tue, Sep 22
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके। आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतार। ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी, कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा। करीब तीन साल के अंतराल के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ब्याज दरें 3.75 से 4% तक पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद दुनियाभर के बाजारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसका सबसे तगड़ा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत पर बिल्कुल साफ दिखेगा। जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु: स्वस्थ खान-पान, सक्रिय जीवन से हो रही लंबी आयु; 100 पार में 87.6% महिलाएं। बांग्लादेश में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट; भारत पहले ही ज्यादा बिजली दे रहा, मदद मुश्किल। भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट। नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह, वाराणसी सीपी मोहित अग्रवाल, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी और लखनऊ डीसीपी रवीना त्यागी भी शामिल। कानपुर के श्रवण कुमार सिंह, नोएडा के रवि शंकर निम और चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह भी संभावित तबादला सूची में। प्रमोद कुमार, अतुल कुमार शर्मा द्वितीय, सोनम कुमार, रविंद्र कुमार, श्रुति श्रीवास्तव और चिराग जैन के नाम भी शामिल। शिवा सिंह, अमित कुमावत, नीतू, एडीसीपी प्रीति यादव, श्रुति श्रीवास्तव और विक्रम दाहिया भी दायरे में। चुनाव के मद्देनजर शासन स्तर पर भी कई अहम प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना। लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी। चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन में 3 साल से अधिक समय से तैनात अफसर हटाए जाएंगे। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी दायरे में। चुनाव आयोग आमतौर पर 3 साल या अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का तबादला करता है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक, इसी आधार पर कटऑफ 31 मई 2027 मानी जा रही है। 2027 चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस की फील्ड पोस्टिंग वाले करीब 20 आईपीएस अफसर भी हटेंगे। सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके। आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतार। ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी, कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा। करीब तीन साल के अंतराल के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ब्याज दरें 3.75 से 4% तक पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद दुनियाभर के बाजारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसका सबसे तगड़ा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत पर बिल्कुल साफ दिखेगा। जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु: स्वस्थ खान-पान, सक्रिय जीवन से हो रही लंबी आयु; 100 पार में 87.6% महिलाएं। बांग्लादेश में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट; भारत पहले ही ज्यादा बिजली दे रहा, मदद मुश्किल। भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट। नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह, वाराणसी सीपी मोहित अग्रवाल, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी और लखनऊ डीसीपी रवीना त्यागी भी शामिल। कानपुर के श्रवण कुमार सिंह, नोएडा के रवि शंकर निम और चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह भी संभावित तबादला सूची में। प्रमोद कुमार, अतुल कुमार शर्मा द्वितीय, सोनम कुमार, रविंद्र कुमार, श्रुति श्रीवास्तव और चिराग जैन के नाम भी शामिल। शिवा सिंह, अमित कुमावत, नीतू, एडीसीपी प्रीति यादव, श्रुति श्रीवास्तव और विक्रम दाहिया भी दायरे में। चुनाव के मद्देनजर शासन स्तर पर भी कई अहम प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना। लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी। चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन में 3 साल से अधिक समय से तैनात अफसर हटाए जाएंगे। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी दायरे में। चुनाव आयोग आमतौर पर 3 साल या अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का तबादला करता है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक, इसी आधार पर कटऑफ 31 मई 2027 मानी जा रही है। 2027 चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस की फील्ड पोस्टिंग वाले करीब 20 आईपीएस अफसर भी हटेंगे। सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा।

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

By Ashutosh Kumar Sharma·20 Sept 20261595
0
कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

वाराणसी। मानसून की विदाई और मौसम साफ होते ही काशी में विकास की बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल काशी के विकास कार्यों के तहत रविवार को कैंट विधानसभा के सरायनंदन और बिरदोपुर वार्डों में कुल 225 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवर, पेयजल और सड़क पुनर्निर्माण परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।यह ऐतिहासिक शुरुआत महापौर अशोक कुमार तिवारी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इन दोनों क्षेत्रों की कायाकल्प का जिम्मा उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) को सौंपा गया है।

सरायनंदन में बिछेगा 55 किमी लंबा सीवर नेटवर्क

सरायनंदन वार्ड के दशमी रामलीला मैदान क्षेत्र में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इसके तहत क्षेत्र में 55 किलोमीटर लंबी नई सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

बिरदोपुर क्षेत्र को ₹115 करोड़ की सौगात

इसी क्रम में बिरदोपुर क्षेत्र के कैलाश मठ एवं गिरी नगर एकता पार्क के पास 115 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का श्रीगणेश हुआ। इस बजट में से 58 करोड़ रुपये सीवर लाइन और 57 करोड़ रुपये पेयजल लाइन सहित घरों में वाटर कनेक्शन (गृह संयोजन) देने पर खर्च किए जाएंगे।

'7 महीने की परेशानी, 70 साल का स्थाई समाधान'

भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 7 महीने का समय लगेगा। इस दौरान जनता को थोड़ी अस्थायी असुविधा जरूर होगी, लेकिन यह अल्पकालिक परेशानी आने वाले 70-75 वर्षों के लिए सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति दिलाएगी।

अमृत-2.0 योजना से बदलेगी 22 वार्डों की सूरत

विधायक सौरभ श्रीवास्तव और महापौर ने बताया कि शहर के सबसे ज्यादा प्रभावित 22 वार्डों की बुनियादी दिक्कतों को हमेशा के लिए खत्म करने का खाका तैयार कर लिया गया है। अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत कुल 2161 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से काशी में 353.13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 651.64 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का महाअभियान शुरू किया जा चुका है।

जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की रही भारी मौजूदगी

अलग-अलग आयोजित इन भूमि पूजन कार्यक्रमों का संचालन क्रमशः राहुल सिंह व अशोक पटेल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन तिवारी, सीमा वर्मा, श्याम आसरे मौर्य, अमित सिंह चिंटू, सिन्धु सोनकर, रविकर सिंह समेत भारी संख्या में नामित पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20261300

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

19 Sept 20263170

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20263300

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20262545

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

20 Sept 20261165

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20262190

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20261740

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश

21 Sept 2026455

रसड़ा चीनी मिल के लिए 5 अक्टूबर को किसान पंचायत, गांव-गांव जुटाए जा रहे किसान