मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में 17 सितंबर को सामने आए मां-बेटी के डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और रसड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने घटना के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के मुखिया रामजीत गुप्ता ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश अपने दो साथियों चंदन और दिनेश के साथ मिलकर रची थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि रामजीत की पत्नी कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी, जबकि उसकी बेटी गौरी जन्मजात दृष्टिबाधित थी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के मुताबिक, पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह कई बार बिना वस्त्रों के गांव या बाजार की ओर चली जाती थी। वह कभी-कभी 10 से 15 दिनों तक घर से बाहर भी चली जाती थी। बेटी गौरी भी इधर-उधर चली जाती थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी की ऐसी स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों से रामजीत परेशान था।
16 सितंबर को ही कर दी गई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या 16 सितंबर को ही कर दी गई थी। इसके बाद आरोपितों ने घटना के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि घर के फर्श को पानी से धोया गया, ताकि हत्या के निशान मिटाए जा सकें और किसी को घटना की जानकारी न हो। इसके बाद दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी भी की जा रही थी।
तकनीकी जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों से खुला राज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का गहन निरीक्षण किया। घटनास्थल की बारीकी से जांच के साथ तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया। एफएसएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया। वादी के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के मुताबिक, स्वाट टीम, सर्विलांस और रसड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद मां-बेटी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, रामजीत ने अपने दो साथियों चंदन और दिनेश के साथ मिलकर पत्नी और बेटी की हत्या की। मामले में तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सिगरा पुलिस का शिकंजा, 75 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा
टॉप रीड्स

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल

हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड, इलाज में नहीं आएगी पैसों की कमी: सीएम योगी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).