प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से 30-35 बकरियों की मौत, परिवारों की आजीविका पर संकट

रेलवे ट्रैक के पास बकरियां चरा रही थीं महिलाएं, ट्रेन आते ही बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन नहीं टल सका हादसा
प्रतापगढ़। जिले में हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद बकरी पालने वाले परिवारों में मातम पसरा है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं।
ट्रेन आते ही बकरियों को हटाने के लिए दौड़ीं महिलाएं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ परिवारों की महिलाएं रेलवे ट्रैक के पास अपनी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी। ट्रेन को करीब आता देख महिलाओं ने बकरियों को पटरी से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सकीं।
कुछ ही पलों में तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर मौजूद बकरियों को कुचलते हुए निकल गई। ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रुकी, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।
परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
हादसे के बाद बकरी पालने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभावित लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).