छठ पर बलिया स्टेशन में सुरक्षा का सख्त पहरा, 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी भीड़ की निगरानी

बलिया/वाराणसी। छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बलिया स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इसके बाद बलिया स्टेशन पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीआरएम ने छठ पूजा के लिए बनाए गए यात्री आश्रय केंद्र में बिजली, पंखे, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, मोबाइल यूटीएस टिकटिंग और उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था देखी। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाने और जरूरी सूचनाओं वाले बैनर-पोस्टर लगाने के निर्देश भी दिए।
भगदड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग और CCTV पर जोर
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पर नजर रखने के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने भगदड़ और आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण, प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट सीमांकन और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों और सहायता बूथ की ड्यूटी भी चौबीसों घंटे अलग-अलग शिफ्ट में लगाने के निर्देश दिए गए।

बढ़ेंगे टिकट काउंटर, फुट ओवरब्रिज पर रहेगी निगरानी
अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टिकट काउंटर बढ़ाने के साथ एटीवीएम और मोबाइल यूटीएस टिकटिंग की सुविधा दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। यात्रियों को कतार में रखने, प्लेटफॉर्म पर CCTV से निगरानी करने और फुट ओवरब्रिज पर भीड़ जमा नहीं होने देने के लिए पर्याप्त RPF जवान तैनात करने को कहा गया।
डीआरएम ने ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पहले से निर्धारित रखने और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बचे निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अब सिर्फ घर नहीं संभाल रहीं महिलाएं, संपत्ति की भी बन रहीं मालकिन; यूपी के रजिस्ट्री आंकड़ों ने दिखाई नई तस्वीर

अस्पताल के कचरे से संक्रमण रोकने की पहल, वाराणसी मंडल चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर हुआ जागरूकता सेमिनार

दीपावली पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का संदेश, बोले- हर घर में खुशहाली और आरोग्य का दीप जले

मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भगवान धनवंतरी से की प्रदेश को निरोगी बनाने की कामना
टॉप रीड्स

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).