एक लाख बच्चों को मिली स्टडी टेबल, आभार पत्रों में दिखी खुशी

लखनऊ। देवीपाटन मंडल के चार जिलों में एक लाख ग्रामीण मेधावी विद्यार्थियों को स्टडी टेबल वितरित की गई हैं। स्टडी टेबल मिलने से खुश बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथ से लिखे आभार पत्र भेजे। बच्चों ने पत्रों को फूलों, चित्रों और रंगों से सजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कक्षा छह की सबा ने पत्र में लिखा कि पहले घर पर पढ़ाई करने में असुविधा होती थी, लेकिन अब स्टडी टेबल मिलने से पढ़ाई आसान हो गई है और पीठ दर्द की समस्या भी नहीं होती। कक्षा सात की नुजहत फातिमा ने बताया कि टेबल मिलने से पढ़ाई का बेहतर माहौल मिला और वह अधिक एकाग्र होकर गृहकार्य व दोहराई कर पा रही है। स्वाती ने भी स्टडी टेबल और पढ़ाई की सामग्री मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बच्चों ने आभार पत्रों में स्टडी टेबल, किताबों और पढ़ाई करते हुए विद्यार्थियों के चित्र बनाए। कई पत्रों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी’ जैसे संदेश भी लिखे गए। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के अनुसार ‘शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूरा किया गया है। बहराइच में 34,260, गोंडा में 27,650, बलरामपुर में 26,984 और श्रावस्ती में 11,106 टेबल वितरित की गईं। सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सभी छात्राओं को भी इसका लाभ दिया गया है।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर पर पढ़ाई के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराना और शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। मंडलायुक्त ने बताया कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ईमानदार मतदाता बेईमान चुनाव आयोग के कटघरे में!

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवक, सभी के शव बरामद

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).