श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल लखनऊ की नई सेवा टीम गठित की गई
लखनऊ। श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल की केंद्रीय समिति ने बागेश्वर धाम सरकार के आदेशानुसार लखनऊ की नई सुंदरकांड मंडल सेवा टीम का गठित करने का आदेश दिया गया था।
जिसका आज दिनांक 25 जून 2026 को श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल लखनऊ का नया गठन किया गया।
मुख्य सेवा प्रभारी घनश्याम मौर्य,सह सेवा प्रभारी सुदामा मिश्रा,सचिव दुर्गेश तिवारी,कोषाध्यक्ष गरिमा मौर्या ,मातृशक्ति प्रमुख सुषमा मिश्रा,कानूनी सलाहकार गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव ,युवा प्रभारी रुद्र मिश्रा,मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा ,सुन्दरकांड पाठ प्रभारी परमानंद पाण्डेय,कार्यक्रम व्यवस्थापक गणेश दुबे,धर्म प्रचारक भवानी शंकर दुबे ,सुरक्षा सहयोग प्रभारी धीरेंद्र गुप्ता,पर्यावरण सेवा प्रभारी योगेंद्र सिंह यादव ,गौ सेवा प्रभारी सैन सिंह,मंदिर चयन प्रभारी अजय सिंह ,भोजन प्रसाद प्रभारी साधना सिंह,मुख्य कार्यकारणी सदस्य पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित ,सह कार्यकारणी सदस्य विवेकानंद शुक्ला,कार्यकारणी सदस्य हरि मोहन शुक्लाए साधना सिंह व संतू सभी श्री बागेश्वर धाम सेवकों ने शपथ ली ।
’श्री बालाजी और श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री राम व श्री हनुमान जी के कथा वाचक पूज्यनीय गुरुदेव महाराज ’पंडित धीरेंद्र शास्त्री जीष् शिष्य सन्यासी बाबा’ के गुरु वचनों को दोहराया गया ’साधु का कमंडल और बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनाएगा हिन्दू राष्ट’
’जात पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई’
’हम भारत भव्य बनाएँगेए हम हिन्दू राष्ट्र बनाएँगे।’
और हिंदू राष्ट्र बनने में सहयोग करने के लिए सभी ने संकल्प लिया और घर-घर मंदिरों-मंदिरों में सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का पुनः प्रारंभ और गौ सेवा का कार्य हो इस पर चर्चा की गई।
साथ ही साथ 27 जून 2026 को दोपहर 1 बजे सुंदरकांड पाठए हनुमान चालीसा और विशाल भंडारे का आयोजन पंचवटी हनुमान मंदिर गोमती नगर विस्तार लखनऊ में बागेश्वर धाम सेवक दुर्गेश तिवारी जी के सौजन्य से किया जा रहा है।
यह जानकारी लखनऊ मंडल के मुख्य सेवा प्रभारी घनश्याम मौर्य ने श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति के प्रमुख श्री पवन पाण्डेय जी को दी गई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).