
सिन्धी समाज ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती धूम धाम हर्ष उल्हास के साथ मनाई
झूले लाल वाटिका में सिन्धी में बात करने का संकल्प लिया गया
लखनऊ | भगवान झूलेलाल जी की जयंती का यह खास दिन का सिन्धी समाज को पूरे साल इंतजार रहता है भगवान झूलेलाल जी की जयंती लखनऊ में धूम धाम से मनाई गई सुबह से ही सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों के मंदिरों गुरुद्वारों में भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना सत्संग कार्यक्रम भंडारों का आयोजन चलता रहा साथ ही इस खास दिन पर क्लार्क अवध गोमती घाट पर नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार जनेव संस्कार बड़ी संख्या में संपन्न हुए सिन्धी समाज के लिए यह दिन इन कार्यों के लिए शुभ माना जाता है शोभा यात्रा 2 बजे से शिव शान्ति आश्रम से निकाली गई शोभा यात्रा को संत साईं मोहन लाल संत साईं हरीश लाल जी ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया शोभा यात्रा में महिलाएं डांडिया नित्य करते हुए आगे चल रही थी जबकि सिन्धी पुरुष डांडिया नित्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा हो रही थी 200 जगहों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही झूले लाल के जयकारे लगाए जा रहे हैं मेले में भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहती है साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को पैसा देते ही लडडू हाथ में आ जाता है मेले में सांस्कृतिक आयोजन गीत संगीत झूले लाल के जयकारे भगति गीतों ने समा बांध दिया है व्यक्ति विशेष को अच्छे कार्य समाज के ( मोहन दास लदानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड )से सम्मानित किया गया साथ ही ( सिंधु रतन से डॉक्टर सरवन कुमार भवनानी ) को कमेटी ने सम्मानित किया चेट्टी चंद मेला कमेटी के संरक्षक मोहन दास लदानी, मुरली धर आहूजा,राजा राम भावनानी नानक चंद, मेला कमेटी मुख्य प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी श्याम कृषनानी सुरेश छबलानी राजू जसवानी सतीश लखमानी हंसराज राजपाल नितेश मध्यान विक्की दयलानी दिनेश रायचंदानी प्रल्हाद गुरनानी आनंद खत्री कन्हैया लाल चांदवानी संतोष हिरवानी नवीन केवलानी सुदाम चांदवानी राकेश भावनानी वासुदेव सचदेवा सहित सभी ने झूले लाल जयंती पर सिन्धी समाज से गले लग कर बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही सभी पंचायतों के मुखी गण ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि सिन्धी है तो सिन्धी में बात करेंगे साथ ही बच्चों को सिंधी भाषा का पाठ पढ़ाएंगे मेला कमेटी प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज सिंधी समुदाय ने भगवान झूलेलाल जी जयंती पर अपने ग्राहकों को छूट देकर जयंती की खुशी जाहिर की है अशोक मोतियानी ने बताया कि सिन्धी समाज उत्साहित है कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी मुख्यमंत्री उतर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान झूलेलाल जयंती पर प्रदेश कर सिन्धी समाज को बधाई संदेश दिया है
अशोक मोतियानी





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).