
पटना में ‘गंगा समग्र’ की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक संपन्न
पटना । सहकारिता भवन, पटना में 22 से 24 मई तक ‘गंगा समग्र’ की त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मां गंगा की निर्मलता, अविरलता, जन-जागरण अभियानों की समीक्षा एवं भविष्य की ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।
बैठक में आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की समय अवधि तथा आगामी बैठकों के स्थानों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई। इस दौरान गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामाशीष जी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आशीष गौतम जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री अवधेश जी एवं श्री रामाशंकर सिन्हा जी का गरिमामयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक में अवध प्रांत का गौरवशाली प्रतिनिधित्व रहा। अवध प्रांत से प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान लाल जी भाई साहब, प्रांत गंगा वाहिनी प्रमुख श्रीमान शुभम सिंह जी, प्रांत संयोजक श्रीमान उमेश जी, गंगा वाहिनी से श्रीमान गौरव जी तथा भाग संयोजक श्रीमान आशु जी ने सहभागिता की और प्रांत के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की।
बैठक के सफल आयोजन के लिए बिहार प्रांत के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई व्यवस्था एवं देशभर से आए प्रतिनिधियों के आतिथ्य-सत्कार की सभी ने सराहना की। बैठक के समापन पर सभी प्रतिनिधियों ने नई ऊर्जा के साथ धरातल पर मां गंगा के संरक्षण कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत करने का संकल्प लिया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).