
नटखेड़ा रोड में बॉक्स में लगी आग, विधुत उपभोक्ता परेशान,
लखनऊ | आलमबाग क्षेत्र के नटखेड़ा रोड स्थित राम गली और गोविंद गली के पास लगे विद्युत बॉक्स मे शनिवार शाम आग गई। देखते देखते इलाके में अफरा-तफरी का महौल बन गया। वही सूचना पर पहुंचे विधुत कर्मियों ने विधु आपूर्ति बंद करा आग पर काबू पा लिया। लेकिन नटखेड़ा रोड बाजार के आसपास की कई दुकानों और मोहल्लों के विधुत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जानकारी पर पहुंचे नटखेडा रोड युवा व्यपार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने विधुत विभाग की लापरवाही की निंदा करते हुए कहा सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा फाल्ट ठीक करने का कार्य शुरू किया। लेकिन पिछले कई दिनों से उन्होंने आलमबाग के कुटिया वाली गली निवासियों संग बिजली विभाग के अधिकारियो को ज्ञापन सौप लो वोल्टेज और बिजली कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौपा था लेकिन कारवाई की बजाये बिजली कटौती और बिजली आवाजाही का सिलसिला जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर समय रहते विधुत उपभोक्ता की समास्याओ से छुटकारा नही मिला तो सभी व्यपारी सहित स्थानीय लोग विधुत उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होगे। जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).