
सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ , विश्वशांति महायज्ञ कल
मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगा
लखनऊ | जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ संपर्पित किए गए एवं भगवान के गुणों का व्याख्यान परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज जी के द्वारा किया गया ।
प्रतिष्ठाचार्य आशीष जैन पुण्यांश जी ने बताया कि सिद्ध भगवान की आराधना करने से सभी दुख दरिद्र का नाश होता है । सर्वप्रथम आज प्रातः श्री जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमान अक्षय एवं संचित को प्राप्त हुआ । जैन समाज के अध्यक्ष श्री पी के जैन द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया ।
बरासो तीर्थक्षेत्र में स्थापित होने हेतु भगवान महावीर स्वामी की एक प्रतिमा जिन मंदिर इंदिरा नगर लाई गयी जिसका समिति के पदाधिकारियों द्वारा अनावरण किय गया । जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया आचार्य सुबल सागर जी द्वारा बरासो तीर्थ पर 414 फुट ऊँचा सुमेरु पर्वत का निर्माण कराया जा रहा है ।
महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि जैन समाज के दिगम्बर संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास का शुभारंभ आगामी 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के पावन दिन से प्रारंभ होने जा रहा है । समिति के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि चतुर्मास के दौरान मंगल प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास 2026 का शुभारम्भ 29 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रातः 8:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य चातुर्मास स्थापना महोत्सव के साथ होगा।
चातुर्मास के अंतर्गत प्रतिदिन आचार्य श्री के मंगल प्रवचन, धर्म सभाएँ, स्वाध्याय, पूजन-अर्चन एवं समाजोत्थान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस, भगवान नेमिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक, मोक्ष सप्तमी, रक्षाबंधन, पर्युषण महापर्व, क्षमावाणी, अहिंसा दिवस, नवरात्रि, दशहरा, नगर भ्रमण एवं दीपावली निर्वाण लाडू सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).