
नई बस्ती में नामांकन बढ़ाने को जागरूकता शिविर, आदर्श माध्यमिक विद्यालय की सुविधाओं पर दिया जोर
लखनऊ | प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन द्वारा नामांकन प्रोत्साहन हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड के चित्ता का पुरवा, नई बस्ती में किया गया।
शिविर के दौरान जन भवन के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को विद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षिक सुविधाओं, सुदृढ़ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नियंता श्रीमती निधि पांडे ने बताया कि राज्यपाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित यह विद्यालय निजी विद्यालयों से भी बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को ऐसे माध्यम में शिक्षा दिलाएं, जिसमें वे सहजता से सीख सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
सहायक अभियंता (लोक निर्माण विभाग) श्री अनिल यादव ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं जैसे विज्ञान प्रयोगशाला और इसरो स्पेस लैब का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में प्रोग्रामर (आईटी) श्री देवव्रत उपाध्याय, जूनियर अभियंता (विद्युत) श्री प्रवीण शुक्ला तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय की विशेषताओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। शिक्षकों ने भी अपना परिचय देते हुए शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री अजय चौधरी, जन भवन के अधिकारी, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).