
शुभम सिटी में भगवान झूलेलाल महोत्सव धूम धाम से मनाया गया
लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक झूले लाल महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया भगवान झूलेलाल की आरती पूजन के बाद भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मुखी श्री कन्हैया लाल चंदवानी श्री संतोष हिरवानी श्री नवीन केवल रामानी श्री रितेश मेघानी श्री रितेश मोटवानी श्री सुनील साडेजा ने संयुक्त रूप बताया कि शुभम् सिटी में आज जयंती का महोत्सव डोल नगाड़ों के साथ डांडिया नित्य करते हुए मनाया गया भगवान झूलेलाल जी आरती पूजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).