
भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी
लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारियों में सिन्धी समाज जुट गया है, लगातार हो रही बैठकों में इसे भव्य बनाए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। साथ ही झूले लाल जयंती वाले दिन राजधानी लखनऊ में भव्य शोभा यात्रा सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों से निकाली जाएगी। जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में स्कूटर से शोभा यात्रा में शामिल होकर सिन्धी डांडिया नित्य सिन्धी भांगड़ा सहित भगवान झूलेलाल जी की बड़ी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहती है। जगह जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। बैठक में कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। इसके अलावा 20 मार्च को जयंती से 10 दिन पूर्व हर एक रोज सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में जैसे शिव शान्ति आश्रम, वीइप रोड ,गोदड़ी वाला धाम सेवा मंडल, एस एस धाम एल डी ए, अलीगंज पूज्य सिन्धी पंचायत विकास नगर, शुभम सिटी झूले लाल मंदिर, पूज्य झूलेलाल पंचायत मवैया, झूले मन्दिर राजा जी पुरम, सिंधु नगर सिन्धी पंचायत कृष्णानगर , इंद्रा नगर झूले लाल मंदिर, हरिओम मंदिर सहित सभी मंदिरों में लगातार पूजा अर्चना और भंडारे के आयोजन कार्यक्रम चलते रहेंगे। मेले में स्वादिष्ट पकवानों व्यंजनों के बड़ी संख्या में स्टॉल लगेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के कुछ वशिष्ठ लोगों को सम्मान मिलेगा बैठक में मुख्य रूप से मोहन दास लदानी, नानक चंद लखमानी राजा राम भावननी, मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी सुरेश छबलानी राजू जसवानी सतीश लखमानी हंसराज राजपाल सतीश लखमानी सुदाम चंद विक्की दयालनी आनंद खत्री भीमेश अठवानी कपिल सवलानी मुकेश केवलानी नितेश मद्यान पुनीत बतरा इंदर कालाणी चरण अहुजा पुलकित राजपाल राजा राजपाल मुखी कन्हैयालाल चांदवानी संतोष हिरवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थिति रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).