
महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिषद ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
लखनऊ | आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह पूर्व डीजीपी के नेतृत्व में परिषद के प्रमुख साथियों ने लखनऊ में स्थित महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके महाराणा प्रताप जी के चरणों में नमन करते हुए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद किया और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ए के सिंह राठौड़ रिटायर्ड आईएएस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रिटायर्ड डीआईजी, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विधि प्रकोष्ठ उदयभान सिंह एडवोकेट, डॉ आर पी सिंह, परिषद के वरिष्ठ साथी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट राज विक्रम सिंह, आलोक सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, युवा साथी ओम सिंह, कपिल सिंह, पंकज सिंह सहित कई साथी, पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).