
गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का आठवां दिन।
लखनऊ | कार्यशाला के आठवें दिन रंजना मिश्रा ने राम जी, हनुमान जी के भजन श्री राम जय राम, रामहि ही राम लखन लागी जिभिया,, व विवाह गीत बेरिया की बेरि तुही बरजेहु बाबा,,,,पचरा गीत सुमिरिला सरदा भवानी पत राखा महारानी...एवं रटन लागी जिभिया...लोक भजन सिखाई साथ ही जेठ के मंगल के अवसरपर हनुमान जी का भजन भी सिखा रही हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी अपनी लोक परंपरा से परिचित हो सके, कार्यशाला में सिखाई जाने वाली विधा है विवाहगीत,बधाई गीत,दादरा,पचरा, सोहर,नकटा,सरिया,लोक भजन इत्यादि। कार्यशाला आनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से हो रही है,जिससे दूर दूर से लोग जुड़े हैं lप्रशिक्षुओं में सुनीता चौरसिया, रीना सिंह, कुमकुम मिश्रा ,अल्पना श्रीवास्तव , डाॅ.सुषमा रस्तोगी ,रंजना सिंह,अल्पना श्रीवास्तव ,रमा सिंह,आशा तिवारी,सुषमा सक्सेना नवनीता जफा,अनुराधा गुप्ता, ,अमिता द्विवेदी,,भावना शुक्ला,आभा मिश्रा,आभा शुक्ला,सुनीता निगम,रेनुका त्रिपाठी सहित अनेक महिलाये जुङी हैं और जो लोग आगे सीखना चाहते है वो संस्था से संपर्क कर सकते है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).