
महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 8 मार्च को विशेष सत्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन करेगा
"नारी शक्ति ,व्यवसाय की उड़ान"
लखनऊ। "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई" के तत्वाधान में 8 मार्च ,दिन रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को आर्थिक एवं व्यवसायिक रूप से और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से "नारी शक्ति ,व्यवसाय की उड़ान" शीर्षक से एक विशेष सत्र आयोजित कर रहा है संगठन की महिला इकाई की नगर अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया होटल डी कोरबिज पॉलिटेक्निक चौराहे के पास, वेव मॉल के पीछे, गोमती नगर लखनऊ में महिला उद्यमियों एवं महिला व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए एक विशेष सत्र "नारी शक्ति, व्यवसाय की उड़ान" का आयोजन किया जा रहा है इस विशेष सत्र मे जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर श्री अभिजीत गौतम, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार, एमएसएमई एक्सपोर्ट श्री हरजिंदर सिंह स्टार्टअप एक्सपर्ट श्री सुभाष चंद् मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा ट्रेडिंग, एमएसएमई, फाइनेंस , स्टार्टअप एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा तथा इस अवसर पर महिला उद्यमियों एवं महिला व्यापारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा "विशिष्ट महिला सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा तथा इस अवसर पर महिला व्यापारी एवं महिला उद्यमी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).