
ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज ने मनाया रंगा रंग होली मिलन समारोह
लखनऊ। ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज द्वारा रंगोत्सव होली मिलन समारोह 07 मार्च को माहेश्वरी सत्संग भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा महामंत्री रवींद्र गांधी, समाज अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के गिरधारी सोमानी दीपक माहेश्वरी, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा बबिता सोमानी अंशु माहेश्वरी रीतू माहेश्वरी एवं हर्ष लक्ष्मी माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया। महेश वंदना मधुर संगीत के साथ ऊषा झंवर पूजा माहेश्वरी रेखा माहेश्वरी ममता राठी और स्वाति सोमानी ने गाया।समाज जनों का स्वागत माथे पर गुलाल लगा कर विकास माहेश्वरी मनोज माहेश्वरी महेंद्र सोनी बनवारी सोमानी ने किया। पूजा माहेश्वरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं साथ बहुत सुंदर गेम खिलाए। संगीत संध्या में " होली आई रे कन्हाई होली आई रे होली खेले रघुवीरा सहित कई मस्ती भरे गानों के साथ बुजुर्ग महिलाएं युवा बच्चे कार्यक्रम का बहुत मस्ती और आनंद ले रहे थे। समय की प्रतिबद्धता के लिए 7 बजे से पहले आए परिवारों को निफ्ट दिया गया।समाज के छोटे छोटे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण सुदामा और गोपियों के रूप में वृंदावन की फूलों की होली की विशेष सुंदर प्रस्तुति की गई। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रहे थे। ठंडाई पानी बतासे चाट टिक्की छोले भटूरे दही बड़ा आइसक्रीम का लोग आनंद ले
समारोह में रतन चंद्र गुप्ता, अजय माहेश्वरी, दीपक बल्दुआ, मनोज माहेश्वरी, पी सी गुप्ता विनय माहेश्वरी महेद्र राठी, एस एस गुप्ता, संजय माहेश्वरी, प्रदीप करवा सुमित माहेश्वरी प्रदीप सोमानी मेघ माहेश्वरी डॉ राजीव लाखोटिया डॉ पुनीत माहेश्वरी, संजय चोला, लक्ष्मी काबरा, अर्चना गांधी, साधना माहेश्वरी, नेहा माहेश्वरी सहित 150 से ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं युवाओं और बच्चों ने होली समारोह का आनंद लिया।
अंत में संजीव सोमानी ने उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).