
राज्य कर विभाग के 11 नवपदोन्नत एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन को मिली तैनाती
गाजियाबाद के दोनो जोनो के पदो पर नही हो सकी तैनाती, नोएडा के एडीशनल कमिशनर के पास करीब दस माह से सुरक्षित है क्षेत्राधिकार
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग मे कई माह से रिक्त चल रहे एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन के पदो पर नव पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती रविवार को कर दी गयी। कई माह से पद रिक्त होने का मामला मीडिया के माध्यम से सरकार के संज्ञान मे आने के बाद तैनाती आदेश जारी किए गए, लेकिन सर्वाधिक राजस्व वाले गाजियाबाद के दोनो जोनो मे किसी भी अधिकारी की तैनाती करना शायद नौकरशाह भूल गए जोन दितीय का पद नोएडा के एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन (आईएएस) संदीप भागिया के पास ही आरक्षित है, हालांकि विभाग के जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री को इतने काबिल अधिकारी की प्रतिभा का उपयोग शिक्षा या चिकित्सा विभाग मे लेना चाहिए जिससे इन विभागों की व्यवस्था मे सुधार हो सके। एक ही अधिकारी के कंधो पर दो दो जोनो का भार डालकर इनकी बहुमुखी प्रतिभा का छरण किया जाना प्रतीत होता है।
प्रदेश की राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के क्रम मे लखनऊ जोन प्रथम के एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन के पद पर नव पदोन्नत सर्वजीत व जोन दितीय के पद पर राम प्रकाश की तैनाती की गयी है। इसी तरह गोरखपुर मे दीनानाथ, प्रयागराज मे उच्च न्यायालय कार्य मे महेन्द्र विक्रम सिंह, वाणिज्य कर प्रशिक्षण संस्थान मे भूपेंद्र शुक्ला, अयोध्या मे बृजेश मिश्रा, कानपुर जोन दितीय मे विजय प्रकाश राम,अलीगढ़ मे रविराज प्रताप मल्ल, सहारनपुर के पद पर रुबी सिंह, प्रयागराज के पद पर राम प्रवेश व बरेली के एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन के पद पर ननहू लाल सोनी की तैनाती की गयी है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).