
आलमबाग के नटखेड़ा रोड की गलियां बनी परेशानियों का सबब
व्यपारियों ने महापौर से की मुलाकात, लगाई मदद की गुहार
लखनऊ । आलमबाग क्षेत्र के नटखेड़ा रोड पर पिछले कई वर्षों से अधूरी पड़ी गलियां स्थानीय निवासियों सहित व्यापारियों के लिये परेशानी का सबब बनी हुई है। जिसके चलते गुरूवार को आलमबाग नटखेडा रोड युवा व्यपार मण्डल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा संग मिलकर व्यपारियों व स्थानीय लोगो ने गली निर्माण को लेकर महापौर सुषमा खड़कवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप मदद की गुहार लगा लिखित शिकायत की है। इस दौरान व्यपारी नेता मनीष अरोड़ा सहित व्यपारी,राजमणि मिश्रा, कृष्ण पाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि गली निर्माण को लेकर कई बार उनलोगो ने क्षेत्रीय पार्षद को भी समस्या की जानकारी दी और उन्होंने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते क्षेत्र में कई बुजुर्ग लोगो सहित अन्य लोगो को टूटी गली के कारण आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते उनलोगो ने गुरूवार को महापौर सुषमा खड़कवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप मदद की गुहार लगाई है। वही व्यपारी नेता मनीष अरोड़ा ने बताया महापौर सुषमा खड़कवालने उन्हें जल्द समास्या से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिलाया है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).