
ऑटिज़्म समावेशन में टाटा पावर की पहल, 45,000+ परिवारों को मिला सहारा
मुंबई /लखनऊ | Tata Power ने ‘पे ऑटेंशन’ (Pay Autention) अभियान के तहत World Autism Awareness Day के अवसर पर देशभर में एक महीने तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य ऑटिज़्म से जुड़े परिवारों को जागरूकता, सहायता और संसाधनों तक बेहतर पहुँच प्रदान करना है।
चेंबूर के ट्रॉम्बे कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों—जिनमें न्यूरोडाइवर्स व्यक्ति, अभिभावक, विशेषज्ञ और एनजीओ प्रतिनिधि शामिल थे—ने भाग लिया। यह आयोजन National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities के सहयोग से किया गया।
साल 2022 में शुरू हुए ‘पे ऑटेंशन’ अभियान के माध्यम से अब तक 45,000 से अधिक परिवारों को सहायता मिली है। इस पहल के अंतर्गत ‘ई-सानिध्य’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जो मुफ्त स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ सलाह की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म को Ministry of Social Justice and Empowerment और Tata Elxsi के सहयोग से तैयार किया गया है, जिससे अब तक 14,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
इसके अलावा, टाटा पावर ने सहायता को और आसान बनाने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800 2099 488) भी शुरू की है, जिसके जरिए अभिभावक और शिक्षक विशेषज्ञों से सीधे सलाह ले सकते हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योग और डांस थेरेपी सत्र, तथा सेंसरी और प्ले-आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। साथ ही, अभिभावकों और विशेषज्ञों को भी बच्चों के विकास के नए तरीकों की जानकारी दी गई।
टाटा पावर ने ‘पे ऑटेंशन’ के अगले चरण में ‘ई-सानिध्य’ प्लेटफॉर्म को कई भारतीय भाषाओं में विस्तार देने और ‘सिक्स ब्रिक्स’ जैसे शिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की घोषणा की है। इसके तहत केयरगिवर ट्रेनिंग और ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
जागरूकता के प्रतीक के रूप में कंपनी ने मुंबई, ओडिशा और दिल्ली के अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से रोशन किया। साथ ही तमिलनाडु में भी विशेष कार्यक्रमों के जरिए इस अभियान को आगे बढ़ाया गया।
टाटा पावर की यह पहल देश में ऑटिज़्म समावेशन और सहायता तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).