बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद, 21.40 लाख रुपये के फोन पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए

बलिया। पुलिस सर्विलांस सेल और थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीम ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से 107 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 21.40 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस करने का प्रयास किया और अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया।
बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को पुलिस कैंप कार्यालय पर बुलाकर सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
इस साल अब तक 1075 मोबाइल लौटाए
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक कुल 1075 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

भरण-पोषण मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुए पवन सिंह

बिजली संकट और सरयू कटान पर विधायक रिजवी ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को भेजे पत्र

1871 की पर्ची ने कनाडा से बलिया तक खींची रिश्तों की डोर, 155 साल बाद पूर्वजों की जन्मभूमि पहुंचा दंपती
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).