बलिया : साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 7,304 रुपये

बलिया। साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को पुलिस को हड़पी धनराशि वापस कराने में कामयाबी मिली है। गड़वार पुलिस ने तत्परता साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई की और ठगी गई कुल 7,304.67 रुपये की धनराशि वापस उनके बैंक खातों में कराई है।
थाना गड़वार क्षेत्र के तीन लोगों ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें बहादुरपुरकारी निवासी हेमलता के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 5,000 रुपये, रतसड़ कलां की देवनगर कॉलोनी निवासी हरिकेश वर्मा के बैंक ऑफ इंडिया खाते से 1,304.67 रुपये तथा गड़वार निवासी अभय सिंह के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 1,000 रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए गए थे।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बैंक से पत्राचार किया और MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी गई रकम को होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस और थाना गड़वार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट

बलिया के नए SP डॉ. ईरज राजा का सख्त संदेश, अपराधियों पर चलेगा कानून का डंडा; थानों की CCTV निगरानी होगी तेज

लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
टॉप रीड्स

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).