बलिया में साइबर ठगी का नया तरीका : दोस्त बनकर युवती से 13.30 लाख रुपये ऐंठे, 90 हजार की और मांग पर खुला राज

बलिया। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए दोस्त बनकर रसड़ा की एक युवती से 13.30 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने युवती के परिचित के मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर खुद को एयरपोर्ट पर फंसा होने की बात कही और भारतीय मुद्रा की जरूरत बताकर आर्थिक मदद मांगी। दोस्त की मदद करने के भरोसे में आई युवती ने तीन से नौ सितंबर के बीच अलग-अलग माध्यमों से आरोपी के बताए खाते में रकम भेज दी। इसके बाद जब जालसाज ने 90 हजार रुपये और मांगे, तब युवती को साइबर ठगी का एहसास हुआ।
परिचित के नंबर से आया व्हाट्सऐप मैसेज
नगर के बजाजी मोहल्ला निवासी पूजा बरनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर दोस्त विशाल वर्मा के मोबाइल नंबर से संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को एयरपोर्ट पर फंसा होने की बात बताई और भारतीय मुद्रा की जरूरत होने का हवाला दिया। जालसाज ने कहा कि 25 पाउंड को भारतीय मुद्रा में बदलने के बाद वह रकम वापस कर देगा।

दोस्त के मोबाइल नंबर से संदेश आने के कारण युवती को सामने वाले पर भरोसा हो गया। इसके बाद उसने तीन से नौ सितंबर के बीच PhonePe और Google Pay के जरिए जालसाज के बताए खाते में कुल 13 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
90 हजार रुपये और मांगे, तब हुआ ठगी का एहसास
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नौ सितंबर की शाम जालसाज ने युवती से 90 हजार रुपये और भेजने को कहा। अतिरिक्त रकम की व्यवस्था करने के लिए जब युवती ने अन्य लोगों से संपर्क किया, तो उन्होंने मामले में साइबर ठगी की आशंका जताई। इसके बाद युवती को अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर रसड़ा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर व लेनदेन से जुड़े विवरणों की पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

स्कूल का ताला तोड़कर मिड-डे मील का चावल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी हिरासत में
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).