Wed, Sep 23
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR. ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR.

ट्रैक्टर-ट्रॉली से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·21 Sept 2026380
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई, 4.5 लाख रुपये की शराब जब्त, बिहार का युवक गिरफ्तार

बलिया। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया की दुबहड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में कुल 3,360 पाउच मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर और प्रेशर ट्रॉली को भी जब्त कर लिया।

चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरामद हुई शराब

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसारिकापुर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब में 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस और 30 पेटी 8 पीएम ब्रांड शामिल हैं। प्रत्येक पेटी में 48 पाउच थे और हर पाउच में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। इस तरह कुल 3,360 पाउच बरामद किए गए।

बिहार निवासी युवक गिरफ्तार

पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में रोहित कुमार (19) को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के सारण जिले के गोरखा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर और प्रेशर ट्रॉली को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अब शराब की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल रवि मौर्य, सत्येन्द्र यादव, आयुष जायसवाल समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20262510

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

20 Sept 20262335

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

20 Sept 20262020

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20263575

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

19 Sept 20263995

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20263055

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20264160

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20262620

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश