बलिया में दिवंगत दरोगा संदीप कुमार को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईरज राजा समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गार्ड ने दी शोक सलामी
बलिया। चितबड़ागांव थाने में तैनात उप-निरीक्षक संदीप कुमार के असामयिक निधन से बलिया पुलिस परिवार में शोक की लहर है। रविवार को पुलिस लाइन बलिया में दिवंगत दरोगा को पूरे पुलिस सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक सलामी दी गई।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित शोक सभा में पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा समेत राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उप-निरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में बलिया पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है और विभाग की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद दिवंगत उप-निरीक्षक संदीप कुमार के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद संतकबीरनगर के लिए रवाना किया गया।
संदीप कुमार के निधन से बलिया पुलिस परिवार ने अपने एक साथी को खो दिया। पुलिस लाइन में हर आंख नम थी और माहौल शोक में डूबा रहा
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उप निरीक्षक संदीप कुमार आत्महत्या मामले में रोली गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास बगीचे से पुलिस ने दबोचा

बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

ई रिक्शा सवार महिलाओं पर जेवरात गायब करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).