चेकिंग के दौरान दो पिकअप से 8 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार और दो फरार

बलिया। ग्रीनफील्ड रोड चांददियर चौक के पास पुलिस चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों में ले जाए जा रहे 8 गोवंश बरामद किए गए। बैरिया पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक 8 अक्टूबर को उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से दो पिकअप में गोवंश ले जाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक उन्हें पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यादव (23) और सोनू यादव (30), दोनों निवासी बगही थाना गड़वार, बलिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों पिकअप से 4 गाय और 4 बछड़े बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मौके से भागे दो अन्य लोगों की पहचान छोटेलाल सिंह निवासी जिगनी और मोहन सिंह निवासी जिगनी, थाना गड़वार के रूप में हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उभांव में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, लाखों रुपये का माल बरामद

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

चिनहट में युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, एल्डिको तिराहे पर लगा लंबा जाम

जानकीपुरम में ड्रग फैक्ट्री का खुलासा: बंद मकान में रातभर होती थी आवाजाही
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).