पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

महिला दुकानदार का मोबाइल तोड़े जाने का आरोप, जोनल अधिकारी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
लखनऊ। पटरी दुकानदारों से कथित रूप से अधिक शुल्क वसूले जाने और एक महिला दुकानदार का मोबाइल तोड़े जाने के आरोप को लेकर सत्तारूढ़ दल के पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम जोन-4 कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चिनहट क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी और पटरी दुकानदार भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें निलंबित करने अथवा जोन-4 से हटाने की मांग की।
धरने का नेतृत्व चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय और राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा नेता राम कुमार वर्मा ने किया। प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगर निगम की कार्रवाई और पटरी दुकानदारों से कथित वसूली को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि दुकानदारों से वसूली की जा रही धनराशि और दी जा रही रसीद में अंतर है।
दरअसल सोमवार को जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी नगर निगम टीम के साथ चिनहट तिराहे के पास स्थित फल मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं। इस दौरान पटरी दुकानदारों से क्षतिपूर्ति सहित अन्य शुल्क लिए जा रहे थे। दुकानदारों का आरोप है कि उनसे 2,000 रुपये लिए जा रहे थे, जबकि उन्हें 1,000 रुपये की रसीद दी जा रही थी।
महिला पटरी दुकानदार मीरा गुप्ता ने कथित तौर पर इसको लेकर आपत्ति जताई और इसकी जानकारी पार्षद अरुण कुमार राय को दी। बताया जा रहा है कि पार्षद ने मीरा गुप्ता से जोनल अधिकारी से फोन पर बात कराने को कहा। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और जोनल अधिकारी ने महिला दुकानदार का मोबाइल सड़क पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी और जोनल अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पार्षद का कहना था कि जिस स्थान पर कार्रवाई की जा रही है, वह नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन घोषित है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से पटरी दुकानदारों को वहां से हटाया जा रहा है तो पहले उनकी रोजी-रोटी का वैकल्पिक इंतजाम किया जाना चाहिए।
घटना के बाद पार्षदों ने जोनल अधिकारी को निलंबित करने अथवा जोन-4 से हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को धरना देने का ऐलान किया था। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बड़ी संख्या में चिनहट क्षेत्र के व्यापारी और पटरी दुकानदार नगर निगम जोन-4 कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने जोनल अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई।
धरने के दौरान पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राम कुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चिनहट कमल पाण्डेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, नवीन राय समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अनिश्चित क़ालीन धरने में बदला यह प्रदर्शन, ज़ोनल कार्यालय पर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
पटरी दुकानदारों के साथ ज़ोनल कार्यालय पर धरने पर बैठे पार्षद अरुण कुमार राय का यह धरना देर शाम अनिश्चितकालीन में बदल गया। देर रात कोई आश्वासन न मिलने पर ज़ोन कार्यालय पर ही हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन हुआ। दरअसल यह पाठ प्रत्येक मंगलवार को चिनहट स्थित राम चबूतरे पर होता है। जिसका यह 37 वाँ आयोजन था। इस बीच अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव धरने पर बैठे लोगों से बाद करने पहुंचे। लेकिन ज़ोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को इस ज़ोन से हटाने की बात पर सहमति नहीं बनी। देर रात धरना स्थल पर टेंट लगाकर इसे अनिश्चित क़ालीन धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाने तैयारी जारी है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का हब, योगी ने HCL टेक सिटी फेज-2 की रखी आधारशिला

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश में नंबर वन, ए.के. शर्मा बोले- अब रुकना नहीं, और तेजी से बढ़ना है

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सम्मान, ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को दी तेजी से काम करने की हिदायत

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).