दुबहड़ में पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

असलहा बरामदगी के दौरान धरनीपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के सुबह असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) पुत्र विशाल पासी निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह दुबहड़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित था। पूछताछ में सामने आया कि 28 अक्टूबर को उसने चंदवक गांव के बाहर मुकदमे के वादी को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। घटना के बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ फरार हो गया था।

पुलिस टीम सोमवार तड़के आरोपी की निशानदेही पर असलहा बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान धरनीपुर मोड़ के पास सुबह करीब 4:55 बजे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर तत्काल सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया।
मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुबहड़ और पुलिस टीम शामिल रही।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी में जानलेवा हमले का छह महीने से फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना! तीन ड्रमों से मिले 3.20 करोड़, पुणे से सात बैग में आई थी रकम

कहीं लोन का झांसा तो कहीं गैस कनेक्शन का डर, साइबर ठगों ने उड़ाए 23.38 लाख रुपये

लखनऊ में दोस्ती का खूनी अंत, रेहान की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).