छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

साथ में पढ़ने वाले छात्र ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी
नरपत खेड़ा मोहल्ले में हुई घटना का मामला
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा में बुधवार दोपहर 17 वर्षीय बीसीए की छात्रा स्मृति पांडेय को साथ में पढ़ने वाले 21 वर्षीय बीसीए के छात्र देवांश पाठक ने चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे रंजिश व एक तरफा प्यार अहम वजह बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल खून से लथपथ पड़ी छात्रा के शव के पास बैठा रहा।
दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस घायल छात्रा को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले कातिल को घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
अमेठी जिले के रहने वाले शैलेश पांडेय परिवार के साथ पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा मोहल्ले में रहते हैं। बताया जा रहा है शैलेश पांडेय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी स्मृति पांडेय व दूसरी बेटी घर पर थीं।
स्मृति पांडेय एक निजी स्कूल में बीसीए की छात्रा थी। रोज की तरह वह स्कूल से घर लौटी तो पीछे-पीछे उसके साथ में पढ़ने वाला तालकटोरा क्षेत्र स्थित बादशाह खेड़ा निवासी 21 वर्षीय बीसीए का छात्र देवांश पाठक भी आ धमका। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि देवांश पाठक के सिर पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि चाकू से गला रेत कर छात्रा को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब दूसरी लड़की स्कूल से घर लौटी। यह माजरा देख लड़की ने शैलेश पांडेय को बताने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि खून से लथपथ पड़ी छात्रा स्मृति पांडेय के शव के पास देवांश पाठक बैठा था। पुलिस आनन-फानन में उसे हिरासत में लेकर मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि देवांश पाठक और स्मृति पांडेय एक ही स्कूल में बीसीए के छात्र हैं। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित का कहना है देवांश पाठक ने इस सनसनीखेज मामले को क्यों अंजाम दिया इसके बारे में गहन जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने घटना में चाकू सहित कातिल को गिरफ्तार कर लिया।
एक तरफा प्यार में तो नहीं की वारदात
बताया जा रहा है कि पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि नरपत खेड़ा मोहल्ले में सिरफिरे देवांश पाठक ने एकतरफा प्यार में स्मृति पांडेय पर चाकू से वारकर उसकी जान ले ली।
डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सिरफिरा देवांश पाठक पिछले कुछ दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था और पीछा करते हुए बुधवार को उसके घर जा धमका। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ankit Awasthi
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। यह लेखक Visual Live के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Ankit Awasthi की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोरखपुर में पारिवारिक विवाद ने छीनी युवक की जिंदगी, कमरे में आग लगाकर दी जान

लखनऊ में धर्मांतरण के आरोपों पर बड़ा खुलासा, STF रिपोर्ट के बाद KGMU प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

बच्चा चोर बताकर चार बच्चों की मां को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर दी तालिबानी सजा; वीडियो वायरल

बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल
टॉप रीड्स

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

अखिलेश के लिए सियासी चुनौती या BJP की सोशल इंजीनियरिंग? अरविंद चौधरी-अनिल यादव की भगवा एंट्री




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).