ट्रिपल मर्डर : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मानस ने पत्नी और बहन के सिर में मारी थी गोली, खुद के भी उड़ाए परखच्चे
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हाईप्रोफाइल गोमती नगर इलाके में हुए दिल दहला देने वाले गोलीकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने घटना की खौफनाक और दहला देने वाली सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि आरोपी मानस ने बेहद करीब से अपनी पत्नी और बहन को निशाना बनाया था और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
माथे और कनपटी से सटाकर चलाई गई थीं गोलियां
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विस्तृत ब्योरे के मुताबिक, घटना की रात मानस ने अपनी पत्नी दिव्या के माथे के ठीक पास पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबाया था। गोली माथे को भेदती हुई सिर के पिछले हिस्से में ही फंसी रह गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मानस ने अपनी बहन तुलिका पर हमला बोला। रिपोर्ट के अनुसार, बहन तुलिका की दाईं कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मारी गई। गोली सिर के आर-पार नहीं हो सकी और दिमाग के भीतर ही धंस गई, जिससे उसको संभलने का एक मौका तक नहीं मिला।
खुद को मारी गोली, खोपड़ी के उड़े परखच्चे
पत्नी और बहन को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी मानस ने अपनी दाईं कनपटी पर पिस्टल रखी और खुद को गोली मार ली। मानस द्वारा चलाई गई गोली का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि वह उसके सिर को चीरती हुई आर-पार निकल गई। मानस के सिर से गोली आर-पार होने के कारण घटनास्थल पर ही उसका भेजा बाहर आ गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक कलह और डिप्रेशन की आशंका
गोमती नगर पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल कर लिया है। शुरुआती जांच में घटना की वजह गंभीर पारिवारिक विवाद और मानस के अवसाद (डिप्रेशन) में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्यों और इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार की जा रही है, ताकि इस खूनी खेल की हर कड़ी को कानूनी तौर पर जोड़ा जा सके।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें
प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह


Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).