रेलवे क्रॉसिंग पर मिला शव, मायके वालों का हत्या का आरोप

दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये नहीं मिले तो कर दी हत्या : पीड़ित परिवार
लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा में रहने वाली विवाहिता शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव रेलवे क्रॉसिंग पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, पीड़ित परिवार शव लेकर धरने पर बैठ गया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
ग्राम सरदाखोज, थाना फतेहपुर, बाराबंकी की रहने वाली मृतका की मां अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी 29 अप्रैल 2015 को दयाराम पुरवा निवासी विशाल पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित करने लगे थे।

अनीता देवी के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बेटी ने जब अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मायके वालों की ओर से इतनी महंगी चीजें और रुपये देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा।
29 अक्टूबर से खाना नहीं देने का आरोप
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर को ससुराल वालों ने शिवानी के साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, उसे खाना तक नहीं दिया गया। लगातार उत्पीड़न से परेशान शिवानी की एक नवंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या कर शव रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंकने का आरोप लगाया है।
शव लेकर धरने पर बैठा मायका पक्ष
घटना के बाद मृतका के परिजनों में आक्रोश है। परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बलिया में UPI ठगी के बाद भी नहीं टूटी उम्मीद, भीमपुरा पुलिस ने खाते में वापस कराए पूरे 4,899 रुपये

सामने घाट के मकान में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

लखनऊ में दोस्ती का खौफनाक अंत: कहासुनी के बाद ब्लेड से गला काटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).