Thu, Sep 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर में एशियन न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शुभम की आज सुबह हत्या। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार का दावा, पूर्व में एसएसपी को कई बार दी गई थी खतरे की सूचना। मृतक के पिता और बड़े भाई विवेकानंद मिश्रा विक्की को पहले मिली थी सुरक्षा। परिजनों के मुताबिक, बाद में हटा ली गई थी सुरक्षा, अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर के कार्यक्रम। CM योगी का वाराणसी दौरा। गोरखपुर से जाएंगे वाराणसी। पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में उनके संसदीय क्षेत्र में होगा भव्य कार्यक्रम। काशी से वडनगर(गुजरात) के लिए 500 बाइक की रैली को CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ - विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 कार्यक्रम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे शामिल,शाम 4 बजे। लखनऊ- प्रधानमंत्री जी की 76वे जन्मदिन पर नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे- शाम 5.30 बजे,जनभवन। लखनऊ-आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम- शाम 7 बजे, प्रेरणा स्थल। लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में महिला की गला रेत के हत्या की सूचना सूत्रों से मिली जानकारी। HM अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने सुरक्षित भारत को समृद्ध भारत की पहली शर्त बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। IAS नेहा शर्मा: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं। IAS प्रदीप कुमार यादव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। IAS अरून कुमार: अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किए गए हैं। IAS अशोक कुमार कनौजिया: संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं। गोरखपुर में एशियन न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शुभम की आज सुबह हत्या। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार का दावा, पूर्व में एसएसपी को कई बार दी गई थी खतरे की सूचना। मृतक के पिता और बड़े भाई विवेकानंद मिश्रा विक्की को पहले मिली थी सुरक्षा। परिजनों के मुताबिक, बाद में हटा ली गई थी सुरक्षा, अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर के कार्यक्रम। CM योगी का वाराणसी दौरा। गोरखपुर से जाएंगे वाराणसी। पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में उनके संसदीय क्षेत्र में होगा भव्य कार्यक्रम। काशी से वडनगर(गुजरात) के लिए 500 बाइक की रैली को CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ - विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 कार्यक्रम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे शामिल,शाम 4 बजे। लखनऊ- प्रधानमंत्री जी की 76वे जन्मदिन पर नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे- शाम 5.30 बजे,जनभवन। लखनऊ-आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम- शाम 7 बजे, प्रेरणा स्थल। लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में महिला की गला रेत के हत्या की सूचना सूत्रों से मिली जानकारी। HM अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने सुरक्षित भारत को समृद्ध भारत की पहली शर्त बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। IAS नेहा शर्मा: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं। IAS प्रदीप कुमार यादव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। IAS अरून कुमार: अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किए गए हैं। IAS अशोक कुमार कनौजिया: संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं।

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

By Santosh Kumar Singh·17 Sept 2026490
0
लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

तिवारीगंज में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बीबीडी कॉलेज के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी नितीन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी शुद्धांशु बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल नितीन को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। शुद्धांशु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

परीक्षा देने आया था नितीन

गाजियाबाद निवासी नितीन बीबीडी कॉलेज में बीसीए का छात्र है। परीक्षा में बैक आने के कारण वह परीक्षा देने लखनऊ आया था। उसका दोस्त शुद्धांशु भी बीबीडी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई पूरी कर चुका है। दोनों अयोध्या मार्ग स्थित पार्श्वनाथ सिटी में किराये के मकान में रहते हैं।

बुधवार देर रात नितीन और शुद्धांशु बाइक से जुडियो के पास स्थित आयुष ढाबे पर पहुंचे थे। ढाबा बंद मिलने के बाद दोनों चिनहट तिराहे स्थित आदर्श ढाबे की तरफ जा रहे थे।

जूस की दुकान के पास हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, तिवारीगंज में इमलीबांध बाबा जाने वाले रास्ते पर जूस की दुकान के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली नितीन की हथेली में लगी, जबकि शुद्धांशु गोली की चपेट में आने से बच गया।

फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।

पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच

एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि शुद्धांशु की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Sept 20269485

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

17 Sept 20261025

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

15 Sept 20264070

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

14 Sept 20265485

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

14 Sept 20265340

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

14 Sept 20264020

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

17 Sept 2026665

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

16 Sept 2026800

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल