लखनऊ होटल कांड: 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, युवक के जाने की जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान चौपटिया निवासी समरीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह होटल में एक युवक के साथ ठहरी थी। घटना के बाद युवक के वहां से चले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सुबह होटल में किया था चेक-इन
पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर निवासी अवनीश जायसवाल ने होटल सेलेस्टियल मैन्योर में कमरा नंबर 1037 बुक कराया था। सोमवार सुबह करीब 11:46 बजे अवनीश और समरीन ने होटल में चेक-इन किया था। दोनों कई घंटे तक कमरे में साथ रहे।
शाम करीब छह बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक के होटल से बाहर निकलकर बाइक से चले जाने की बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल की फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों को नहीं पता कैसे पहुंची होटल
समरीन के परिजन चौपटिया के हाता सूरत सिंह इलाके में रहते हैं और निजी काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, समरीन एक होटल में नौकरी करती थी। सोमवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को उसकी मौत की सूचना मिली तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि समरीन संबंधित होटल तक कैसे पहुंची और उसके साथ मौजूद युवक कौन था।
युवक की भूमिका समेत कई पहलुओं की जांच
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती बालकनी से किन परिस्थितियों में गिरी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्र की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊ में 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस भी मिले

किसान पथ पर एसटीएफ का एक्शन, पेपर रोल की खेप में छिपा मिला 37 किलो गांजा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).