Thu, Sep 10
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई।

बच्चियों के आत्मसम्मान की समझ विकसित करेंगे शिक्षक, योगी सरकार ने शुरू की 450 मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने की मुहिम

By News Desk·09 Sept 2026280
0
बच्चियों के आत्मसम्मान की समझ विकसित करेंगे शिक्षक, योगी सरकार ने शुरू की 450 मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने की मुहिम

रूप-रंग और बॉडी इमेज से लेकर सोशल मीडिया व लैंगिक रूढ़ियों तक पर होगी चर्चा, 100 प्रतिभागियों के दो बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा को अब केवल विद्यालयी पढ़ाई तक सीमित रखने के बजाय उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा, गरिमा और नेतृत्व क्षमता से जोड़ने की दिशा में पहल तेज की गई है। योगी सरकार विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार करने पर जोर दे रही है, जहां बच्चे अपनी बात सुरक्षित और बिना किसी पूर्वाग्रह के रख सकें।

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष परियोजना फॉर इक्विटी के तहत मीना मंच कार्यक्रम और सेल्फ-एस्टीम परियोजना के लिए मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण के दो बैचों में कुल 100 प्रतिभागी शामिल हैं। व्यापक योजना के तहत प्रदेश में कुल 450 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, जो आगे विद्यालय स्तर पर शिक्षकों और बच्चों तक इस पहल की समझ पहुंचाएंगे।

आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

प्रशिक्षण में बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले कई संवेदनशील विषयों को शामिल किया गया है। इनमें रूप-रंग या शारीरिक बनावट को लेकर चिढ़ाने की प्रवृत्ति, बॉडी इमेज, शरीर को लेकर धारणा, सोशल मीडिया का प्रभाव और लैंगिक रूढ़ियां प्रमुख हैं।

शिक्षकों को यह समझाने पर जोर दिया जा रहा है कि बच्चे स्वयं और दूसरों को केवल शरीर या बाहरी रूप-रंग के आधार पर न आंकें, बल्कि अपने शरीर, उसकी क्षमताओं और अपनी पहचान को सकारात्मक तरीके से समझें।

इन विषयों को बच्चों तक सहज तरीके से पहुंचाने के लिए चार नव-विकसित कॉमिक पुस्तकों को शिक्षण संसाधन के रूप में शामिल किया गया है। इनके माध्यम से बच्चों के विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के तरीकों को समझाया जाएगा।

संदीप सिंह बोले- बालिकाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व का वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मीना मंच के माध्यम से शिक्षकों को संवेदनशील बनाने से विद्यालयों में बच्चों के साथ संवाद की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की समस्याओं को समझने और उन्हें सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षकों को संवेदनशील विषयों पर प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है।

विद्यालयों में सुरक्षित संवाद पर जोर

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि बच्चों के आत्मसम्मान और सुरक्षित वातावरण के लिए शिक्षकों का संवेदनशील होना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से यह समझ प्रदेश के विद्यालयों तक पहुंचाई जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान मीना मंच के गठन, ‘पॉवर एंजिल’ की भूमिका और एसटीएआरएस सिद्धांत के माध्यम से सुरक्षित वातावरण में बच्चों की बात सुनने और बिना पूर्वधारणा के संवाद करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।

पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा पर भी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के पहले दिन पॉक्सो अधिनियम पर विशेष चर्चा की गई। इसके माध्यम से बाल यौन अपराधों से सुरक्षा से जुड़े प्रमुख संदेशों और विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारियों को समझाया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कानूनी जानकारी देना नहीं, बल्कि शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील संकेतों को समझने और उचित तरीके से संवाद करने के लिए तैयार करना भी है।

मासिक धर्म स्वास्थ्य पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दूसरे दिन संशोधित ‘प्रगति के पंख’ मॉड्यूल के चार नए अध्यायों और 13 सत्रों के साथ ‘अरमान’ मॉड्यूल तथा अभिभावक सत्रों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रशिक्षण में सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय, पानी की उपलब्धता, आवश्यक स्वच्छता उत्पाद, गोपनीयता और जागरूकता जैसे मुद्दों पर विद्यालय स्तर पर उठाए जा सकने वाले व्यावहारिक कदमों का अभ्यास कराया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय के डॉ. जया ठाकुर बनाम भारत सरकार (2026) मामले के निर्णय के निहितार्थों पर भी चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और विद्यालयी वातावरण से जुड़े विषयों को अधिक संवेदनशीलता के साथ समझना है।

कुल मिलाकर, 450 मास्टर ट्रेनर्स को तैयार करने की यह पहल प्रदेश के विद्यालयों में बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानजनक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

07 Sept 20263275

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20264230

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20263685

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

06 Sept 20266975

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

07 Sept 20263975

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

09 Sept 2026610

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

06 Sept 20264580

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

06 Sept 20264640

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल