क्या पिज्जा, क्या बर्गर सब भूल जाएंगे, एक बार ऐसे बनाकर खाएं पनीर कुल्चा, बहुत आसान है रेसिपी

बाजार में मिलने वाला पनीर कुल्चा तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन एक बार इस तरह से कुल्चा बनाकर खाएं। आप पिज्जा बर्गर का स्वाद भी भूल जाएंगे। आइये जानते हैं पनीर कुल्चा कैसे बनाते हैं।
नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन हो या फिर हो, कुल्चा आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। वैसे तो बाजार में बने हुए कुल्चा आसानी से मिल जाते हैं। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने वाले लोगों के लिए आटा कुल्चा भी मिल जाता है। वहीं कुछ लोग घर में ही कुल्चा बनाकर खाना पसंद करते हैं। घर में आटे से बने कुल्चा में लोग पनीर भरकर स्टफ्ड कुल्चा बनाते हैं, लेकिन हम आपको मार्केट में मिलने वाले कुल्चा से पनीर कुल्चा बनाने की आसान और बड़ी मजेदार रेसिपी बता रहे हैं। एक बार इस तरह कुल्चा बनाकर खाएंगे तो बच्चे को क्या बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे खास बात ये है कि इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। आइये जानते हैं स्टफ्ड पनीर कुल्चा की रेसिपी।
स्टफ्ड पनीर कुल्चा रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले मार्केट से आप कुल्चा खरीद लें। आप आटा या मैदा कोई सा भी कुल्चा खरीद सकते हैं। एक पैकेट में करीब 4-5 कुल्चा निकलते हैं। अब सबसे अहम है कुल्चा की स्टफिंग तैयार करना।
दूसरा स्टेप- पनीर कुल्चा के लिए आपको 1 शिमला मिर्च को बारीक काटना है। 1 टमाटर और 1 प्याज भी बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके लिए थोड़े स्वीट कॉर्न, 1-2 हरी मिर्च और हरा धनिया काट लें।
तीसरा स्टेप- अब एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच तेल डालें। इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला, कॉर्न और टमाटर डाल दें और हाई फ्लेम पर हल्का फ्राई करें। इसमें थोड़े-थोड़े मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, 1 पिंच हल्दी, आधा चम्मच धनिया पाउडर और ऑरिगेनो डाल कर मिला दें।
चौथा स्टेप- इस मसाले में पनीर को तोड़कर या कद्दूकस करके डाल दें। पनीर के भुर्जी जैसी तैयार करनी है और इसे ठंडा होने पर इसमें हरा धनिया और थोड़ा टमाटर की सॉस डाल दें। पनीर कुल्चा की स्टफिंग तैयार है।
पांचवां स्टेप- अब कुल्चा लें और उस पर थोड़ी सेजवान चटनी या सॉस लगाएं, हरी चटनी हो तो वो लगाएं या फिर चिली सॉस भी लगा सकते हैं। थोड़ी मेयोनेज भी लगा सकते हैं। अब तैयार स्टफिंग भर दें और ऊपर से दूसरा कुल्चा भी रख दें। दोनों को दबाकर सेट कर दें। अब कुल्चा को तवे पर मक्खन डालकर दबाते हुए सेंक लें। आप चाहें तो इसे बीच से काट दें और फिर सेंडविच मेकर में सेंक लें। ये काफी आसान तरीका है। इससे बहुत कम तेल में कुल्चा अच्छा सिंक जाएगा।
अगर आपको चीज खाना पसंद है तो कुल्चा के बीच में एक चीज स्लाइस या चीज ग्रेट करके डाल दें। इससे कुल्चा का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। तैयार पनीर कुल्चा को आप सॉस के साथ या ऐसे ही इंजॉय करें।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शाम की चाय के साथ बनाएं पनीर चीज बॉल्स, क्रिस्पी स्नैक की आसान रेसिपी

टेस्ट में बेस्ट है ये दो मसालेदार डिश, कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार, रेसिपी भी है बेहद आसान

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट है मेथी और बेसन का थेपला, खाने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, नोट करें रेसिपी
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).