दिल्ली में फिर बड़ा बिल्डिंग हादसा, दो लोगों की गई जान; जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पुराने चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गली सितारा, शीश महल में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मौके पर बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
हादसे की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली। इसके बाद दिल्ली अग्निशमन विभाग की छह यूनिट, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
MCD के दो इंजीनियर निलंबित, ठेकेदार के खिलाफ FIR
हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निर्माण के लिए भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। ऐसे में अवैध निर्माण और संबंधित अधिकारियों की निगरानी में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य कैसे जारी था और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को क्यों नहीं हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया जायजा
हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तीन-चार महीने से चल रहा था निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत में पिछले तीन से चार महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि निर्माणाधीन इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका था। बताया गया कि घटना के समय वहां मजदूर काम कर रहे थे।
लगातार हो रहे हादसों से निर्माण सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली में लगातार सामने आ रहे इमारत ढहने के हादसों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले सितंबर में सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी। अब चावड़ी बाजार की घटना ने एक बार फिर पुराने और निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा जांच की जरूरत को सामने ला दिया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोवा में आज से खनन मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन

दीपावली पर घर लौटे लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच, यूपी में फाइलेरिया रोधी अभियान शुरू

धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

विशाखापत्तनम में RINL की 114 भूखंडों की ई-नीलामी से मिले 218 करोड़ रुपये
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).