गोबर के दीयों से रोशन होगी दीपावली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

लखनऊ। दीपावली से पहले गौ सेवा और संरक्षण को लेकर राजाजीपुरम स्थित लखनऊ कॉमर्स एकेडमी में घायल गौवंश सेवकों की बैठक हुई। बैठक में दीपावली पर गौ माता के गोबर से बने दीयों के वितरण का संकल्प लिया गया। साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में घायल गौवंश सेवक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘एक दिया, एक गौ माता का जीवनदान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गोबर से बने उत्पादों को अपनाने से वृद्ध और बेसहारा गायों के संरक्षण में मदद मिल सकती है। गोबर के उत्पादों की मांग बढ़ने से गौ सेवा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक में मौजूद गौ भक्तों ने दीपावली पर गोबर से बने दीयों का उपयोग करने और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। सभी ने एक स्वर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।
इस दौरान फेयरी टेल्स प्रतिष्ठान की संस्थापक नेहा बनर्जी, श्री राम गौशाला के संस्थापक संदीप दुबे, एसपी श्रीवास्तव, शिक्षाविद एवं समाजसेविका श्वेता श्रीवास्तव, सुरेश यज्ञमणि, डॉ. एसके शुक्ला, ललित प्रकाश पाण्डेय, ज्ञान श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, ज्ञान चंद, सिटी इंटरनेशनल विद्यालय के आशीष, राष्ट्रीय कवि सौरभ अवस्थी, अवनीश दुबे, सर्वेश, मेंहदी रत्ता, प्रतीक दुबे, विक्रम प्रताप, चंद्रेश्वर, ललित किशोर वैश्य, विमल सक्सेना और विनय पाठक समेत अनेक गौ प्रेमी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीएम के आगमन से पहले विधायक ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, निर्माण की धीमी गति पर जताई चिंता

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

बलिया एसपी का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा समेत दो निलंबित

दीपोत्सव का एक दशक, अयोध्या के गौरव का नया अध्याय
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).