डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

दादर आश्रम महाविद्यालय को मिला नया सहारा, डीएम ने लिया गोद
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के दादर आश्रम स्थित श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे छात्र- छात्राओं का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रों से वार्ता की और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त कराया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर स्थित तालाब के सुंदरीकरण, महाविद्यालय के चारों तरफ बाउंड्रीवाल निर्माण तथा महिला और पुरुष शौचालयों पर स्पष्ट रूप से नाम लिखवाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि छात्र-छात्राएं खेल मैदान की साफ-सफाई, महिला शौचालय का निर्माण तथा महिला सफाई कर्मचारी की तैनाती सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन कर रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे वक्ता ने भी छात्रों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के धरने और प्रदर्शन की स्थिति पर अफसोस जताते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां के शिक्षक, प्रोफेसर और कर्मचारियों ने संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने तीन प्रमुख मांगों के अलावा महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अब इस संस्थान को सबसे सुंदर और बेहतर शैक्षणिक केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बेल्थरारोड के प्रवीण सिंह बने ऑडिटर, मिली सरकारी नौकरी; परिवार में खुशी की लहर!

माध्यमिक विद्यालय धरहरा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित

वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, NFRA ने आयोजित की कार्यशाला

लखनऊ में लोक अदालतों के प्रचार-प्रसार को निकली पीआरवी वैन, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).