लखनऊ में लोक अदालतों के प्रचार-प्रसार को निकली पीआरवी वैन, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ। राजधानी के वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। न्यायालयों में लंबे समय से लंबित ट्रैफिक चालानों के निस्तारण के लिए शनिवार, 28 नवंबर को लखनऊ जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित शमनीय चालानों और यातायात संबंधी मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य वाहन स्वामियों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना और लंबित चालानों का सरल एवं शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है।
जिला जज ने PRV वैन को दिखाई हरी झंडी
विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने न्यायालय परिसर से पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वैन लखनऊ की सभी तहसीलों, ब्लॉकों और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों को विशेष लोक अदालत के फायदे और चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगी।

चालान निस्तारण के लिए साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
लोक अदालत में अपने लंबित मोटर वाहन चालानों का निस्तारण कराने के लिए वाहन स्वामियों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
वाहन का मूल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
वैध ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन का बीमा प्रमाणपत्र
लंबित चालान की प्रति
वैध पहचान पत्र
वाहन स्वामी स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
28 नवंबर की विशेष लोक अदालत के बाद 12 दिसंबर 2026 को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, उपभोक्ता आयोग, श्रम न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट और जिले की सभी तहसीलों में किया जाएगा।
इसके साथ ही 30 दिसंबर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 भी संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न लंबित विवादों का आपसी बातचीत और सहमति से समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

बेल्थरारोड के प्रवीण सिंह बने ऑडिटर, मिली सरकारी नौकरी; परिवार में खुशी की लहर!

माध्यमिक विद्यालय धरहरा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित

वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, NFRA ने आयोजित की कार्यशाला
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).