माध्यमिक विद्यालय धरहरा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित

स्कूल में बच्चों की गैरहाजिरी पर भड़के डीएम, तीन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस
पठन-पाठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने शिक्षकों को दी सख्त हिदायत
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की बेहद कम उपस्थिति देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। विद्यालय में कुल 27 बच्चों का पंजीकरण पाया गया, जबकि मौके पर मात्र दो बच्चे ही पढ़ते हुए मिले। बच्चों की इतनी कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना चौरसिया, वंदना पाण्डेय और बब्बन पाण्डेय को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था के संबंध में रसोई कर्मचारी से भी जानकारी ली।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षकों को मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सभी अभिभावकों से संपर्क कर यह जानकारी लें कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका निर्धारित फार्म अवश्य भरवाया जाए, ताकि पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। जिलाधिकारी ने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

बेल्थरारोड के प्रवीण सिंह बने ऑडिटर, मिली सरकारी नौकरी; परिवार में खुशी की लहर!

वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, NFRA ने आयोजित की कार्यशाला

लखनऊ में लोक अदालतों के प्रचार-प्रसार को निकली पीआरवी वैन, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).