Tue, Oct 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला। लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर इनाम घोषित। पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 25 हजार इनाम रखा। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर पर 25 हजार इनाम।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला। लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर इनाम घोषित। पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 25 हजार इनाम रखा। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर पर 25 हजार इनाम।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।

सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·13 Oct 2026 01:40 PM (IST)
0
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, शिकायतकर्ताओं से रोज लें फीडबैक

सोलर पैनल लगवाने के लिए लोगों को करें प्रेरित: जिलाधिकारी

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, रैंकिंग और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। खराब रैंकिंग और शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित नहीं करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की रैंकिंग में सुधार लाएं और जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिले की रैंकिंग सी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि जिले में कार्यरत सभी प्रधानाध्यापकों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही किसानों, कोटेदारों, नगर पालिका और टाउन एरिया के क्षेत्रों में चेयरमैन के माध्यम से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिले के निजी विद्यालयों में भी सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रयास किए जाएं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भी अपने विभाग के सक्षम कर्मचारियों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना में बी और फैमिली आईडी में सी रैंकिंग मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने और योजना की प्रगति में तेजी लाने को कहा। विश्वकर्मा सम्मान योजना में डी तथा भूखंड निर्माण में सी रैंकिंग पाए जाने पर भी संबंधित विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर रैंकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान कई विभागों द्वारा शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इनमें एआरएम रोडवेज, जिला कार्यक्रम विभाग, डीएल एनआईसी, सहकारिता विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सीएमएस, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पंचायती राज विभाग, डीएफओ और जिला समाज कल्याण विभाग शामिल रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। फीडबैक की समीक्षा में छह विभागों की स्थिति शून्य पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से प्रतिदिन फीडबैक लिया जाए और निस्तारण आख्या समय से पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पंचायत भवनों में लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, आशा, स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और चौकीदार नियमित रूप से बैठकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने जिले के सभी 17 ब्लॉकों में अनाथ बच्चों को चिह्नित कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही खाकी बाबा खनवर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौरंगा तथा पुलिस आवास निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और विकास कार्यों को समय से पूरा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर