ऐशबाग में सजी डांडिया नाइट्स की महफिल, रेल परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया उत्सव

डीआरएम गौरव अग्रवाल और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता की मौजूदगी में दिखा उत्साह, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया हिस्सा
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से कर्मचारी कल्याण और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में ‘डांडिया नाइट्स उत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल और महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता की मौजूदगी में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ढोल-नगाड़ों की थाप और डांडिया नृत्य से संस्थान का परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में डांडिया के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां भी हुईं। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया पुरवार ने किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कर्मचारी कल्याण के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने में इस तरह के आयोजनों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं, रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रेल परिवार के सदस्यों तथा ऐशबाग मनोरंजन संस्थान के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रहे : केशव प्रसाद मौर्य
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).