शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया सम्मान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति परेड में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद समेत वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
https://x.com/visuallive_in/status/2112876352236081531?s=20
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जिन्हें चुकाया नहीं जा सकता। शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उन वीर पुलिस जवानों को नमन कर रहा है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
सीएम योगी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करते हुए मन श्रद्धा और सम्मान से भर उठता है। उनके साहस पर मस्तक गर्व से ऊंचा होता है और उनके प्रति कृतज्ञता हमें अपने दायित्वों का बोध भी कराती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की महानता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने इतिहास, मूल्यों और उन लोगों के योगदान को कितना सम्मान देता है, जिनके त्याग से वर्तमान सुरक्षित और भविष्य संभव हुआ है। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा में प्राण न्योछावर कर दिए।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

ऐशबाग में सजी डांडिया नाइट्स की महफिल, रेल परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया उत्सव

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रहे : केशव प्रसाद मौर्य
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).