अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

लखनऊ। नगर निगम जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी और चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय के बीच सोमवार शाम तीखी नोकझोंक हो गई। जोनल अधिकारी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ चिनहट तिराहा स्थित फल मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने नगर निगम की टीम पर तय शुल्क से अधिक रकम वसूलने और कम राशि की रसीद देने के आरोप लगाए। मामले की जानकारी मिलने पर पार्षद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पार्षद ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित हुसेड़िया चौराहा के पास नगर निगम जोन-4 कार्यालय पर धरना देने का ऐलान किया है। वहीं जोनल अधिकारी ने अतिक्रमणकरियों पर इधर-उधर टच करने का भी आरोप लगाया है।

चिनहट प्रथम वार्ड के अंतर्गत ट्यूलिप बिल्डिंग के पास वर्षों से फल मंडी लगती है। पार्षद के अनुसार, जिस क्षेत्र में फल मंडी लगती है, वह वेंडिंग जोन घोषित है। यहां मंडी परिषद की एक बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गई है। इसके चलते सड़क किनारे लगने वाली फल मंडी को अतिक्रमण बताते हुए यहां से हटाने की तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार शाम नगर निगम जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। अतिक्रमण हटाने के साथ नगर निगम की टीम पटरी दुकानदारों से क्षतिपूर्ति शुल्क की भी वसूली करने लगी। पटरी दुकानदार आदिल, सुशील गुप्ता, आजाद, अकबर अली, समीम, अंगद चौहान और अंगद पाल ने आरोप लगाया कि जोनल अधिकारी की मौजूदगी में नगर निगम की टीम 2,000 से 6,000 रुपये तक क्षतिपूर्ति शुल्क वसूल रही थी, लेकिन रसीद कम राशि की दी जा रही थी। उनका आरोप है कि 2,000 रुपये लेकर 1,000 रुपये की रसीद दी जा रही थी। वहीं, कुछ लोगों को रसीद भी नहीं दी गई।
इसी बीच महिला पटरी दुकानदार मीरा गुप्ता ने पार्षद अरुण कुमार राय को फोन मिलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। पार्षद ने जोनल अधिकारी से बात कराने को कहा। आरोप है कि जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने फोन पर बात करने से मना कर दिया और मीरा गुप्ता का मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इससे मीरा गुप्ता का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय दूसरी तरफ पार्षद अरुण कुमार राय फोन पर मौजूद थे। यह बात पार्षद को नागवार गुजरी और कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंच गए।
पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब यह क्षेत्र वेंडिंग जोन घोषित है तो यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान किसके आदेश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी कारण से पटरी दुकानदारों को यहां से हटाया जा रहा है तो उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी।
वहीं, 2,000 रुपये लेकर 1,000 रुपये की रसीद दिए जाने और पटरी दुकानदार मीरा गुप्ता का मोबाइल फोन तोड़े जाने के आरोप को लेकर पार्षद काफी आक्रोशित दिखे। मौके पर जोनल अधिकारी और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
देर शाम बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार चिनहट स्थित पार्षद कार्यालय पर पहुंचे और कथित अवैध वसूली के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पार्षद अरुण कुमार राय ने मंगलवार को गोमतीनगर के हुसेड़िया चौराहा स्थित नगर निगम जोन-4 कार्यालय पर धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी में 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट का दावा, देश में नंबर-1 होने की बात

90 दिन काम पूरा करने वाले निर्माण श्रमिकों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में कराएं अनिवार्य पंजीकरण: केशव प्रसाद मौर्य

गुलामी की निराशा के बीच हुआ ऋषि का प्रादुर्भाव, सीएम योगी ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को किया नमन

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).