यूपी की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं को मिलेंगे 28 नए विशेषज्ञ, सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (5 नवंबर) को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इन सभी अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे। इन अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश की विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं (फॉरेंसिक लैब) की कार्यक्षमता बढ़ने और आपराधिक मामलों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों के इस्तेमाल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
12 जिलों में संचालित हैं फॉरेंसिक लैब
प्रदेश में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जबकि छह अन्य जिलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने का काम जारी है। इससे आने वाले समय में अधिक जिलों में वैज्ञानिक तरीके से अपराधों की जांच संभव हो सकेगी।
सभी फॉरेंसिक लैब में लागू हुई ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली
अपराधों की जांच में तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बढ़ाने के लिए प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से फॉरेंसिक जांच से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
सात प्रयोगशालाओं में डीएनए जांच की सुविधा
लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की स्थापना की गई है। इसके अलावा प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे गंभीर आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण और जांच को मजबूती मिल रही है।
सरकार का लक्ष्य प्रदेश में आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित विशेषज्ञों और मजबूत फॉरेंसिक नेटवर्क के जरिए अपराधों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। 28 नए वैज्ञानिक अधिकारियों की नियुक्ति को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, योगी सरकार का सख्त संदेश

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

लखनऊ में भाजपा की बड़ी पदयात्रा आज, शिवराज सिंह चौहान समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी सरकार ने खोला ₹2,142 करोड़ का बजट
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).