‘मन की बात’ में गूंजा प्रतापगढ़ के आंवले का नाम, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले और इसके जरिए स्थानीय किसानों एवं महिलाओं के लिए खुल रहे आर्थिक अवसरों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना ने प्रतापगढ़ में आंवला कारोबार से जुड़े स्थानीय उद्यमियों को नई ताकत दी है। प्रधानमंत्री के इस उल्लेख पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार जताते हुए कहा कि इससे पूरे उत्तर प्रदेश को गौरव मिला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ और आंवले का संबंध पीढ़ियों पुराना है। आंवले ने जिले को एक अलग पहचान दी है और अब यही पहचान किसानों तथा महिलाओं के लिए नए अवसरों का आधार बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी करीब 100 इकाइयां संचालित हैं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रतापगढ़ के देवगढ़ कमासी गांव के सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उदाहरण देते हुए बताया कि समूह की महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। ODOP के माध्यम से नए बाजारों तक पहुंच मिलने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंवले का अचार और डाइजेस्टिव पाउडर जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन महिलाओं को प्रसंस्करण मशीनरी, ऋण सुविधा और स्थानीय व्यापार मेलों में भाग लेने का अवसर मिला, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई।
https://x.com/myogiadityanath/status/2104101835770621965?s=20
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में कोई न कोई विशिष्ट उत्पाद, फल, पारंपरिक कला या हुनर मौजूद है। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ अभियान का उद्देश्य ऐसी स्थानीय विशेषताओं को बढ़ावा देना है, ताकि गांवों और छोटे शहरों की पहचान केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहे, बल्कि उनके उत्पाद देश के दूसरे हिस्सों और वैश्विक बाजारों तक पहुंचें। उन्होंने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रतापगढ़ के आंवले और उससे समृद्धि की नई राह बना रही मातृशक्ति का उल्लेख पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ODOP से मिली नई शक्ति के परिणामस्वरूप आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी करीब 100 इकाइयां तथा सावित्री फुले और विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह प्रतापगढ़ की पीढ़ियों पुरानी पहचान को किसानों की आय, स्थानीय उद्यम और मातृशक्ति के स्वावलंबन का आधार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामर्थ्य को अवसर और महिलाओं के परिश्रम को नई पहचान देने वाला यह प्रयास ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की यात्रा को गति दे रहा है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

एयर शो की तैयारियों का पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने लिया जायजा

27 सितंबर से शुरू होगा अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

बीकानेर से दिल्ली तक 700+ KM की पदयात्रा, दमित गहलोत ने उठाई खाद्य मिलावट के खिलाफ आवाज; अब हर जिले तक पहुंचेगा अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).