Sun, Sep 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, मंत्री मनोज पांडेय करा रहें हैं आयोजन... मुख्यमंत्री कल अपराह्न चार बजे RML आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे... अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम पर रंगदारी की धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक NGO मालिक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. शामली में लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने वाले मुकुल चौधरी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है और उसके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकती. मायावती का बड़ा ऐलान, परिवारवाद मुक्त रहेगी बसपा बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को परिवारवाद से दूर रखने के लिए बड़ा फैसला स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों को बसपा में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा. मायावती ने संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही उन्होंने अंबेडकरवादी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया है. आगरा 6 साल से फरार शातिर लुटेरा निखिल मेहरा गिरफ्तार अहमदाबाद में 5 किलो सोना लूटकांड का है आरोपी यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सिकंदरा के रामरघु आनंदा सोसाईटी से पकड़ा गया आरोपी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मोदी जी के ख़िलाफ़ माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को अब समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें। वे कभी छात्रों को भड़का रहे हैं और कभी समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरी यही सलाह है कि वे अपना समय और ऊर्जा भारत के विकास के बारे में सोचने में लगाएं। इससे देश का भी भला होगा और उनका भी भला होगा..."। लेटे हनुमान के 13 दिन बाद खुले कपाट, भव्य आरती में गूंजे जय श्रीराम के नारे प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई. मोदी-जिनपिंग मुलाकात में PM ने दिए 3 'म्यूचुअल' मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों को रणनीतिक दिशा देने पर जोर रहा. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों के लिए पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और हित के तीन सिद्धांतों पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए. सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों की आवाजाही बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. लखनऊ यूपी के 33 जिले के डीएम को सोमवार को लखनऊ बुलाया गया !! चुनाव आयोग ने सभी डीएम को 14 सितम्बर ( सोमवार ) लखनऊ बुलाया है, UP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी बैठक में शामिल होंगे जिलाधिकारी, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में होगी चुनावी बैठक, 33 जिलों के DEO, Dy DEO/FLC और सुपरवाइजर बुलाये गये, सोमवार सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी बैठक, चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होंगे ये सभी 33 जिलों के डीएम। पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, मंत्री मनोज पांडेय करा रहें हैं आयोजन... मुख्यमंत्री कल अपराह्न चार बजे RML आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे... अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम पर रंगदारी की धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक NGO मालिक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. शामली में लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने वाले मुकुल चौधरी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है और उसके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकती. मायावती का बड़ा ऐलान, परिवारवाद मुक्त रहेगी बसपा बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को परिवारवाद से दूर रखने के लिए बड़ा फैसला स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों को बसपा में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा. मायावती ने संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही उन्होंने अंबेडकरवादी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया है. आगरा 6 साल से फरार शातिर लुटेरा निखिल मेहरा गिरफ्तार अहमदाबाद में 5 किलो सोना लूटकांड का है आरोपी यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सिकंदरा के रामरघु आनंदा सोसाईटी से पकड़ा गया आरोपी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मोदी जी के ख़िलाफ़ माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को अब समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें। वे कभी छात्रों को भड़का रहे हैं और कभी समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरी यही सलाह है कि वे अपना समय और ऊर्जा भारत के विकास के बारे में सोचने में लगाएं। इससे देश का भी भला होगा और उनका भी भला होगा..."। लेटे हनुमान के 13 दिन बाद खुले कपाट, भव्य आरती में गूंजे जय श्रीराम के नारे प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई. मोदी-जिनपिंग मुलाकात में PM ने दिए 3 'म्यूचुअल' मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों को रणनीतिक दिशा देने पर जोर रहा. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों के लिए पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और हित के तीन सिद्धांतों पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए. सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों की आवाजाही बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. लखनऊ यूपी के 33 जिले के डीएम को सोमवार को लखनऊ बुलाया गया !! चुनाव आयोग ने सभी डीएम को 14 सितम्बर ( सोमवार ) लखनऊ बुलाया है, UP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी बैठक में शामिल होंगे जिलाधिकारी, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में होगी चुनावी बैठक, 33 जिलों के DEO, Dy DEO/FLC और सुपरवाइजर बुलाये गये, सोमवार सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी बैठक, चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होंगे ये सभी 33 जिलों के डीएम। पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया।

डिजिटल रोस्टर से बदलेगा प्रशिक्षण का ढर्रा, ग्रामीण विकास कर्मियों को तकनीकी और वित्तीय दक्षता पर जोर

By News Desk·12 Sept 2026425
0
  डिजिटल रोस्टर से बदलेगा प्रशिक्षण का ढर्रा, ग्रामीण विकास कर्मियों को तकनीकी और वित्तीय दक्षता पर जोर

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के बाद ग्राम्य विकास विभाग में प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया गया है। अब डिजिटल मासिक एवं त्रैमासिक रोस्टर प्रणाली के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण विकास से जुड़े कार्मिकों को उनकी जरूरत के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी प्रशिक्षण मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने 18 अगस्त 2026 को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान को निर्देश दिए थे कि डिजिटल मासिक एवं त्रैमासिक रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के आवास, कक्षाओं, आधुनिक शिक्षण प्रणाली और संस्थान में स्वच्छता की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया था।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एमआईएस सहायकों एवं लेखाकारों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बख्शी का तालाब स्थित राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। प्रशिक्षण मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया।

तकनीक से लेकर वित्तीय प्रबंधन तक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संकुल स्तरीय संघ के कैडर को तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाना था, ताकि ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं की निगरानी, क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

उपायुक्त देवेंद्र कुमार ओझा के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय प्रबंधन, त्वरित निर्णय क्षमता, ऋण प्रणाली और पारदर्शी लेखा-जोखा रखने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि उपलब्ध धनराशि का सही स्थान और सही उद्देश्य के लिए इस्तेमाल कैसे सुनिश्चित किया जाए। अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और लेखा-जोखा को पारदर्शी एवं प्रदर्शनीय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

मोबाइल एप और पोर्टल पर मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों में मोबाइल एप और पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, मासिक प्रगति आख्या तैयार करने तथा स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ के अभिलेखों का ऑनलाइन रखरखाव सिखाया गया।

इसके अलावा कार्यसूची तैयार करने, सदस्यता पंजिका के संधारण और प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की सीखने की क्षमता और गतिविधियों का नियमित मूल्यांकन किया गया।

लेखांकन और ऋण प्रबंधन पर भी फोकस

प्रशिक्षण में संकुल स्तरीय संघ की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों, सामुदायिक ढांचे, वित्तीय प्रणाली के महत्व, लेखांकन चक्र और प्रमुख लेखा पुस्तकों की जानकारी दी गई। प्राप्ति-भुगतान, आय-व्यय, तुलन पत्र, ऋण प्रबंधन, पोर्टफोलियो प्रबंधन और वित्तीय प्रमुख सूचकांकों जैसे विषयों को भी विस्तार से समझाया गया।

वाराणसी, जौनपुर, अलीगढ़ और बलरामपुर से आए लेखाकारों एवं एमआईएस सहायकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में शिक्षा, साक्षरता और जागरूकता बढ़ाने से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया।

समापन सत्र में राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. सत्येंद्र गुप्ता सहित प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Sept 20265115

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

10 Sept 20264700

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

11 Sept 20261445

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

10 Sept 20263165

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

11 Sept 20261330

आजमगढ़ मंडल में ढाई लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ

10 Sept 20262505

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

10 Sept 20262190

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव

09 Sept 20263850

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी