12 सितंबर का पंचांग: प्रतिपदा के बाद लगेगी द्वितीया, उत्तराफाल्गुनी के बाद हस्त नक्षत्र

लखनऊ। 12 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। पंचांग के अनुसार शनिवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा।
शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:51 बजे और सूर्यास्त शाम 6:06 बजे होगा। दिन में शुभ योग दोपहर 3:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग लगेगा। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव और द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव माने गए हैं। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं।
शनिवार को पीपल के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भय दूर होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं।
यात्रा से पहले दिशाशूल का रखें ध्यान
शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा के लिए दिशाशूल माना गया है। पंचांग में दी गई मान्यता के अनुसार यदि इस दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले अदरक का सेवन करने की सलाह दी गई है।
राहुकाल और गुलिक काल
12 सितंबर को गुलिक काल सुबह 5:51 बजे से 7:23 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 8:55 बजे से 10:27 बजे तक बताया गया है। इस दौरान महत्वपूर्ण शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक मान्यता है।
प्रतिपदा तिथि को शुभ कार्यों से बचने की सलाह
पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि को विवाह, यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। ऐसे में शुभ कार्यों की योजना बनाने वाले लोगों को तिथि और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
पंचांग विवरण: विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948, दक्षिणायण, वर्षा ऋतु और भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि।
Astrologer Dr. Trilokinath
17- Shivani Plaza, Kapoorthala, Aliganj, Lucknow Uttarpradesh India
Mob- +91-9335763882 /7007734801
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

काशी में मां अन्नपूर्णेश्वरी का दिव्य पुष्प श्रृंगार, धनतेरस से पहले शुरू हुआ दीपावली महोत्सव; भक्ति और नृत्य से गूंजा मंदिर

करवा चौथ पर चांद का इंतजार होगा खास, जानें पूजा मुहूर्त और व्रत पारण का समय

चेतगंज की 140वीं नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का नजारा, 100 से अधिक लाग-विमान बनेंगे आकर्षण

बलिया में आज से गूंजेगी जया किशोरी की भागवत कथा, 35–40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; मंत्री दयाशंकर सिंह ने परखी तैयारियां
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).