Tue, Nov 3
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ, मैदान पर दिखेगा रोमांच और दमखम

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·03 Nov 2026 01:08 PM (IST)
0
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ, मैदान पर दिखेगा रोमांच और दमखम
  • उप्र फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने किया उद्घाटन

  • परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया आगंतुकों का स्वागत

  • उद्घाटन मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश ने दी तेलंगाना को मात

बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के त्ववधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। अतिथि द्वय ने दीप प्रज्वलन कर तथा उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

गौरतलब हो कि अंडर 17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 36 टीमों से कुल 644 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाड़ी वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि 'खेल स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, खेल मैदान बढ़ेंगे तो चिकित्सा पर खर्च कम होगा।

देश एवं प्रदेश की सरकार स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवा का अवसर प्रदान कर रही है।' मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने अपने संबोधन में कहा कि 'फुटबॉल टीम भावना का खेल है, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेल शत प्रतिशत सफल परिणाम देता है। निरंतर अभ्यास खिलाड़ियों से बेहतर परिणाम के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। खेल के क्षेत्र में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत खेल परिदृश्य में वैश्विक शक्ति बनकर उभरेगा।'

मेजबान टीम का दमदार आगाज, 3-0 से जीता उद्घाटन मुकाबला

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान उत्तर उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 3-0 मात देकर दमदार आगाज किया। अपने पहले मुकाबले के पहले ही मिनट में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद फैज़ान ने बेहतरीन गोल कर टीम का खाता खोला। मैच के 24वें मिनट में उत्तर प्रदेश के पंकज चौहान ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। खेल मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त के बाद खेलने उतरी मेजबान टीम के लिए 58वें मिनट में रहमान ने तीसरा गोल कर मैच का परिणाम तय कर दिया।

मैच की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश ने 3-0 के स्कोर के साथ जीत दर्ज कर दमदार आगाज कर लिया।मिनी स्टेडियम शेर में खेल गए मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से मात दी। हरियाणा के लिए मैच के पहले मिनट में सावन, 28वें मिनट में रक्षित एवं 29वें मिनट में यश ने गोल किया। वहीं हिमाचल के लिए एक मात्र गोल मैच के दूसरे मिनट में हामिद ने किया। दूसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 1-0 से मात दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, टाउन पॉलिटेक्निक एवं मिनी स्टेडियम शेर पर दर्जनों मुकाबले खेले जाएंगे।

निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत व विशाल कुमार आदि ने निभाई। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश आर्य ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समस्त अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, ज्ञानेंद्र राय, दिनेश प्रसाद, राजन प्रताप, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव, मोहम्मद नईम अहमद, इं. अरुण सिंह, शिवाशंकर सिंह, भूपेश सिंह, विनोद सिंह, रामजनम, अबरार अहमद, राकेश पाण्डे, डॉ इफ्तेखार, शशि सिंह, मोहम्मद दानिश, शशि प्रकाश राय, अनुज सिंह, प्रदीप यादव, हरेंद्र सिंह, रंजनी श्रीवास्तव, पवन आर्य, पंकज यादव, अनूप राय, सुनील चौरसिया, दिलीप राय, प्रवेंद्र यादव, खड्ग बहादुर तिवारी, बैजनाथ सिंह, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

03 Nov 2026

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

02 Nov 2026

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

01 Nov 2026

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

01 Nov 2026

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

01 Nov 2026

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

02 Nov 2026

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

01 Nov 2026

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता