Sun, Nov 1
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

बलिया प्रीमियर लीग सीजन-2 की तैयारी तेज, प्रिंस यूकेश सिंह से मिले आयोजक राकेश यादव और रणजी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·01 Nov 2026 10:26 PM (IST)
0
बलिया प्रीमियर लीग सीजन-2 की तैयारी तेज, प्रिंस यूकेश सिंह से मिले आयोजक राकेश यादव और रणजी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह
  • बलिया की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने की पहल, ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मांगा सहयोग और मार्गदर्शन

बलिया। जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से बलिया प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में लीग के आयोजक एवं खेल प्रोत्साहक राकेश यादव ने रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह (राणा जी) के साथ स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान BPL के आगामी सीजन के आयोजन, उद्देश्यों और जिले में क्रिकेट के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान राकेश यादव ने बलिया में क्रिकेट की संभावनाओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बलिया में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण कई खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने चिंता जताई कि पिछले करीब 17 वर्षों में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह के अलावा जिले से कोई अन्य खिलाड़ी राज्य स्तर पर वैसी मजबूत पहचान नहीं बना पाया है।

राकेश यादव ने कहा कि बलिया प्रीमियर लीग शुरू करने का मकसद केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि जिले में खेल का मजबूत माहौल तैयार करना और गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। BPL के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने और भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने की राह मिलेगी।

इस दौरान राकेश यादव ने प्रिंस यूकेश सिंह से BPL सीजन-2 से जुड़ने और जिले के युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बलिया के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रतिष्ठित लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों को एक साथ आना होगा।

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह ने भी जिले में क्रिकेट के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर खेल मंच तैयार होने से युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिल सकता है।

राकेश यादव ने कहा कि BPL किसी एक व्यक्ति या संस्था का अभियान नहीं, बल्कि पूरे बलिया की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का प्रयास है। लक्ष्य है कि जिले के छोटे से छोटे गांव में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ी को भी ऐसा अवसर मिले, जहां से वह अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर सके और आगे चलकर उत्तर प्रदेश तथा देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना पूरा कर सके।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

31 Oct 2026

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

01 Nov 2026

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

30 Oct 2026

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

01 Nov 2026

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

31 Oct 2026

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

30 Oct 2026

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

30 Oct 2026

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

30 Oct 2026

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च